-----------------------------------------------------------------------------
कभी कभी असमानों में देखता हूँ,
कभी कभी पानियों के आइनों में .
--
कभी सुनता हूँ हवा की सरसराहट में,
तो कभी बारिशों की किसी आहट में .
--
हर जगह, हर घड़ी कुछ ढूँढता सा तो हूँ,
पर कोई पूछे अगर कि है क्या .. ?
तो कैसे कहूं ..... कि क्या पता ..
--
शायद ... जिसे देखता हूँ,
शायद ... जो सुनता हूँ .
--
जिसके ख़यालों में होता हूँ,
और जो ख़ाब बुनता हूँ .
--
वो कुछ कहीं भी न हो,
बस किसी ख़ुशी का ख्याल भर ही हो .
पर सच कहूं ... मुझे नहीं पता ..
--
फिर कभी यूँही सोचा कि,
क्या हो जो ख़ुशी वो मिल जाये तो .
--
जितना हसीन सोचा था,
एसी ही कोई खूबसूरत भी हो तो .
--
क्या तलब मेरी वो खशी ही होगी,
या बस उसके ख्याल का ही तलबगार हूँ .
कैसे कहूं .... कि क्या पता ..
-----------------------------------------------------------------------

No comments:
Post a Comment