Sunday, July 11, 2010

tum ek khayaal ho ....

 -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
My friends always used to ask me from where do you get these romantic lines? And my answer was similar in most of the occasions - "Its all imaginary" .....
A major part of this answer is correct. Most of my romantic poetry is out of imagination. But as is obvious it cannot be 100% pure imagination. Someone somewhere somehow inspires you to write "Romance" .....

This piece of poetry is dedicated to all those who inspired me to write "Romance" at some point in time in my life.
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

तुम हसीन हो,
और एक ख़याल हो .

मुझसे दूर हो,
और एक सवाल हो .

-
क्यूँ कभी कभी ...
जेहन में छा जाती हो ?
खाबो में जब आती हो,
लगती क्या कमाल हो .

पर तुम एक ख़याल हो ....

-

बाँहों में समेटा जिसे,
शायद तेरा अक्स था .
नींद के टूटते ही,
तुम ओझल हो जाती हो .

शायद तुम एक ख़याल हो ...
-

तस्वीर कागज़ पर,
जब भी उकेरी है . 

शायद इत्तेफाक हो,
बदल जाती सूरत तेरी है .
शायद तुम ख्याल ही हो ...


-
पर फिर अक्सर क्यूँ, 
एहसास होता यूँ .
संग बिता दूं तेरे,
हर लम्हा आखिरी सांस तक .
फिर भी तुम ख्याल ही हो ...

-
तेरी ही सोच को,
दिल में बसा कर .
कविता केहता हूँ,
और गुनगुनाता हूँ .

कि हाँ, तुम एक ख़याल हो ...

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Saturday, July 3, 2010

तुम

----------------------------------------------------------------------------------------
There was a time in my life when Romanticism entered. And like my life my poetry too could not remain un-drenched from this. Current Blog is a collection of some of my poetry whose genre can be attributed as "Romantic" .....

Present Poem is my First Romantic Poetry ever .....
----------------------------------------------------------------------------------------


मैं यहाँ जो रहूँ ...
सोचता हूँ तुम्हे ।
मैं जहाँ भी रहूँ ...
ढूंड़ता हूँ तुम्हे ॥
-

न कुछ मैंने कहा ...
न कुछ तुमने सुना,
न कुछ तुमने कहा ...
और न मैंने सुना,
फिर भी ए अजनबी !
तू मुझे अपना लगा ...
-

जब भी देखा है आँखों में तेरी,
कुछ पढ़ा तो है नज़रों ने मेरी ।
वो क्या है ?
मुझे क्या पता ।
किससे पूछूँ ...
जो दे ये बता ।
-

पास तुम मेरे नहीं हो,
दूर होने का फिर भी डर है ।

कैसा मोड़ है ज़िन्दगी का,
कैसी जीवन की ये डगर है ।

जानू ना, क्या दिल में तुम्हारे,
पर तुम में ही खोया जिगर है ।

तुम नहीं कोई परी हो,
जाने फिर भी क्या ये असर है ?

-
कल तुम होगे कहाँ,
और न जाने मैं कहाँ ?
पर ज़िन्दगी चाहे जाये जहाँ,
एक याद रहेगी दिल में यहाँ ...
-

मैं जहाँ भी रहूँ,
सोचूंगा तुम्हे ।
हर आने वाले पल में,
ढूंड़ूंगा तुम्हे ॥
--------------------------------------------------------------------------------------------------------