A Poetry dedicated to one of my best friends at School ... I was in touch for a long time through postal mails .... and then gradually it faded away ..... may be forever ....
-----------------------------------------------------------आज याद आये,
कुछ पल पहले के .
जब मैंने खोले,
कुछ ख़त पहले के ..
--
उनमें थी खुशबू,
पहले दिनों की .
उनमें थीं यादें,
पहले पलों की .
और, दास्ताँ थी,
ज़िन्दगी की .
और कहानी,
एक दोस्ती की ..
--
वो पल थे,
दोस्ती के .
कुछ गम के,
कुछ ख़ुशी के ..
किसी अपने के,
उसकी यादों के .
कुछ बातों के,
और, कुछ वादों के ..
--
आज याद आये,
कुछ पल पहले के .
जब मैंने खोले,
कुछ ख़त पहले के ..
--
अब सोचता हूँ,
तो धुंधली हैं यादें .
और धुंधला गयी,
वो दोस्ती भी .
शायद है ऐसा,
कि कुछ हों गिले .
और या फिर,
थोड़ी नियति भी ..
--
पर क्यूंकि,
याद आते हैं,
वो पल,
मुझे अभी भी .
तो यार मानो,
प्यार अभी भी है,
और वो दोस्ती भी ..
--
आज याद आये,
कुछ पल पहले के .
जब मैंने खोले,
कुछ ख़त पहले के ..
---------------------------------------------------------------------------------------------

