-----------------------------------------------------------------------------------
A Complete fictitious poem .... But still I find so much Love in this ....
-----------------------------------------------------------------------------------
तुमने देखा, और ...
पलट के चल दिए .
उस नज़र ने, फिर,
क्या कहें,
क्या सितम किये .
--
नज़र आती है,
वो नज़र बस,
नजर को .
कि, हो अँधेरा,
या जल रहे हों दिए .
--
रहती मदहोश नज़र,
बिन नशा ही किये .
अब तो हर पल,
तेरी तलाश हमें,
हो मेहरबानी,
कि तू आये,
वो ही नज़र लिए .
--
अब तो ज़िन्दगी है तू,
और तेरी चाहत .
कि तेरी उम्मीद.
मेरी सांसें,
है बांधे हुए .
--
तू मिले, न मिले,
ओ नज़र वाले .
अब तो सब पल,
ज़िन्दगी के,
तेरे नाम किये .
--
तुमने देखा, और,
पलट के,
चल दिए .
उस नज़र ने फिर,
क्या कहें,
क्या सितम किये .
--------------------------------------------------------------------------------------

No comments:
Post a Comment