Monday, October 10, 2011

जी चाहता है



-------------------------------------------------------------------------------------

तुझपे भरोसा हो के न हो,
होने को जी बहुत चाहता है ..
--
तू भले उलझी सी न हो,
तुझमे खोने को जी बहुत चाहता है .
--
पलकों में तेरी एक आसूँ भी हो,
तो रोने को जी बहुत चाहता है .

--
तू भले ख़ुदा सी न हो,
इबादत को जी बहुत चाहता है .
--
तुझे इश्क मालूम हो कि न हो,
मोहब्बत को जी बहुत चाहता है ..

--------------------------------------------------------------------------------

क्या पता




-----------------------------------------------------------------------------

कभी कभी असमानों में देखता हूँ,
कभी कभी पानियों के आइनों में .
--
कभी सुनता हूँ हवा की सरसराहट में,
तो कभी बारिशों की किसी आहट में .
--
हर जगह, हर घड़ी कुछ ढूँढता सा तो हूँ,
पर कोई पूछे अगर कि है क्या .. ?
तो कैसे कहूं ..... कि क्या पता ..
--
शायद ... जिसे देखता हूँ,
शायद ... जो सुनता हूँ .
--
जिसके ख़यालों में होता हूँ, 
और जो ख़ाब बुनता हूँ .
--
वो कुछ कहीं भी न हो,
बस किसी ख़ुशी का ख्याल भर ही हो .
पर सच कहूं ... मुझे नहीं पता ..
--
फिर कभी यूँही सोचा कि,
क्या हो जो ख़ुशी वो मिल जाये तो .
--
जितना हसीन सोचा था,
एसी ही कोई खूबसूरत भी हो तो .
--
क्या तलब मेरी वो खशी ही होगी,
या बस उसके ख्याल का ही तलबगार हूँ .
कैसे कहूं .... कि क्या पता ..
-----------------------------------------------------------------------

Sunday, June 12, 2011

अलविदा

 
 
------------------------------------------------------------

तू नहीं अब हिस्सा - ए - ज़िन्दगी,
कि शायद तू कभी थी ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तेरे अक्स को तू समझ बैठा ..
-
तुझे उतारा नज़रों से दिल में कभी,
पर वो तो तेरा दिल था ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि उसे दिल सा संभाले रखा ..
-
तेरी तस्वीर मेरे पास अब नहीं,
कि शायद वो मेरी कभी थी ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तेरे चेहरे को कागज़ पे उकेरा किया ..
-
तू मेरे ख्यालों में ग़म बनके रहती है,
कि शायद मलहम तू कभी थी ही नहीं,
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तुझ को दिल कि दवा मान बैठा ..
-
तेरी मेरी बातें अब होती नहीं,
कि शायद दोस्ताना कभी था ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि बातों को हमारी दास्तान मान बैठा ..
-
तुझे अब खुदा से मांगता ही नहीं,
कि शायद उसकी मर्ज़ी ये थी ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तुझे खुदा का एहसान जान बैठा ..
-
तू नहीं अब हिस्सा - ए - ज़िन्दगी,
कि शायद तू कभी थी ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तेरे अक्स को तू समझ बैठा ..
----------------------------------------------------------------

 



 
 


Saturday, January 29, 2011

ज़िन्दगी का सुर


















--------------------------------------------------------------------

हम खामखा,
खामोशियों में,
खो गए .
जाना नहीं कि,
जिंदगी तो राग है ...
 -
हम खामखा,
वीरानियों में, 
हो गए .
माना नहीं कि,
जिंदगी तो साज़ है ...
-
सुनते रहे, बोले नहीं ,
लफ्ज़ थे, ज़बां तलक,
लब मगर, खोले नहीं .
खामोश से खोये रहे,
खोये रहे खामोश से ...
-
फिर युहीं, 
एक दिन ...
इत्तेफाक से ...
ज़िन्दगी ए साज़ पर
एक सुर  मचल गया
-
दिल में छुपा  था जो,
ख़ाब में ही  आता था,
वो सर्द मंज़र ए ख्वाइश
आँखों में पिघल गया ..
-
साज़ ज़िन्दगी का,
और सुरों का मकां .
जो ढूंडा तो कभी नहीं,
पर ...
ख़ुद ही आके मिल गया ...
-------------------------------------------------------------