Sunday, June 12, 2011

अलविदा

 
 
------------------------------------------------------------

तू नहीं अब हिस्सा - ए - ज़िन्दगी,
कि शायद तू कभी थी ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तेरे अक्स को तू समझ बैठा ..
-
तुझे उतारा नज़रों से दिल में कभी,
पर वो तो तेरा दिल था ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि उसे दिल सा संभाले रखा ..
-
तेरी तस्वीर मेरे पास अब नहीं,
कि शायद वो मेरी कभी थी ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तेरे चेहरे को कागज़ पे उकेरा किया ..
-
तू मेरे ख्यालों में ग़म बनके रहती है,
कि शायद मलहम तू कभी थी ही नहीं,
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तुझ को दिल कि दवा मान बैठा ..
-
तेरी मेरी बातें अब होती नहीं,
कि शायद दोस्ताना कभी था ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि बातों को हमारी दास्तान मान बैठा ..
-
तुझे अब खुदा से मांगता ही नहीं,
कि शायद उसकी मर्ज़ी ये थी ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तुझे खुदा का एहसान जान बैठा ..
-
तू नहीं अब हिस्सा - ए - ज़िन्दगी,
कि शायद तू कभी थी ही नहीं .
मैं ही कुछ यूँ दीवाना था,
कि तेरे अक्स को तू समझ बैठा ..
----------------------------------------------------------------

 



 
 


No comments:

Post a Comment