
----------------------------------------------------------------------------
ये अजीब सा,
कोई ख़ाब है .
या कहीं कुछ,
सच में हो रहा ..
-
हर मोड़ पर,
मिल जाना तेरा .
कशिश है कोई,
या कोई इत्तेफाक ..
-
तन्हाई में,
आहटों का तेरी .
कुछ कहना,
क्या कोई ख़याल है ..
-
तस्वीर में,
पलकों को तेरी .
देखना चलते हुए,
क्या कोई मिराज़ है ..
-
ओ! मेरे ख़ुदा,
इतने सवाल हैं .
कोई हो जवाब,
तेरे दर से जो मिले ..
-
गर वो कहीं,
ख़ाब है महज़ .
है दुआ मेरी,
कर उसे फ़ना ..
-
पर अगर कहीं,
वो सच में है यहाँ .
उसकी बाँहों में,
हो मुझे पनाह ..
-
है मेरी दुआ,
ओ! मेरे ख़ुदा .
ओ! मेरे ख़ुदा
है मेरी दुआ ..
------------------------------------------------------------------
No comments:
Post a Comment