Sunday, December 5, 2010

ये हवायें







---------------------------------------------------------------------------------------
ये हवायें ...
धीरे से,
चुपके से,
पास मेरे आकर,
गुनगुनाएं .
-
प्यारी सी,
सुन्दर सी,
तेरी ही बातें,
सुनाएं,
ये हवायें .
-
कुछ मैं,
कहूं जो,
न सुने मेरी,
चली जायें .
ये हवायें .
-
दिल की सदा,
दिल तक तेरे,
न पहुंचाएं,
रूठ जायें,
ये हवायें .
-
करूँ कोई,
जो मैं गिला,
थोड़ी इठलायें,
भाग जायें,
ये हवायें .
-
थोड़ी दूर,
रुक कर,
पलटें ज़रा,
और चिढ़ाएं,
ये हवायें .
-
अब सोचता हूँ,
मैं यही,
संदेसा मेरा,
कौन ले जाये ?
क्या ... ये हवायें ?
----------------------------------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment