Saturday, November 6, 2010

Main aur Meri Tanhayee

-----------------------------------------------------------------------------
मुझको और, 
मेरी तन्हाई को,
कोई गीत सुना दे,
ए फिज़ा ...
--
इस वीराने,
के वास्ते,
कोई साज़ बजा दे,
ए हवा ...
--
कोरे कागज़,
इस मेरे मन पे,
कुछ रंग लगा दे,
ए समां ...
--
इस ख़ामोशी,
के लिए,
एक राग छेड़ दे,
ए हवा ...
--
रुखी हुई,
इस ज़िन्दगी को,
कोई जाम पिला दे,
ए समां ...
--
इन् फीकी,
सांसों के लिए,
ज़रा सुरभि तो ला दे,
ए हवा ...
--
ज़रा देख ज़रा,
अकेले को,
कोई महफ़िल सजा दे,
ए समां ...
--
मुझको और,
मेरी तन्हाई को,
कोई गीत सुना दे,
ए फिजा ...

----------------------------------------------------------------

4 comments: